भाजपा ने मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया

BY- FIRE TIMES TEAM

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को अपना दिल्ली इकाई प्रमुख नियुक्त किया।

फैसले की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।

गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर हैं।

ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा गया कि आदेश कुमार गुप्ता की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से होगी।

तिवारी को 2016 में भाजपा ने दिल्ली इकाई के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था।

हालांकि, उनके नेतृत्व में पार्टी फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने में असफल रही।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने सिर्फ आठ सीटें हासिल की थीं।

पिछले महीने तिवारी के द्वारा हरियाणा के सोनीपत जिले में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, क्योंकि उन्होंने ऐसा बिना मास्क लगाए देशव्यापी लॉक डाउन के बीच किया जिसे कोरोना महामारी से निपटने के लिए लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें- लॉक डाउन के बीच बिना मास्क पहने क्रिकेट खेलते देखे गए भाजपा नेता मनोज तिवारी

भाजपा नेता ने हालांकि, किसी भी लॉक डाउन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने से इनकार किया था।

अरविंद केजरीवाल सरकार ने तिवारी पर गरीबों और फंसे प्रवासियों की दुर्दशा के लिए असंवेदनशील होने का आरोप लगाया था।

इसके अलावा, भाजपा ने विष्णु देव साई और एस तिकेंद्र सिंह को छत्तीसगढ़ और मणिपुर का राज्य पार्टी अध्यक्ष भी नियुक्त किया है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *