वीडियो: भाजपा नेता ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने खुलेआम गोली मारके एक व्यक्ति की हत्या की, योगी ने अधिकारियों को किया निलंबित

BY- FIRE TIMES TEAM

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने एक विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

बलिया के रेती क्षेत्र के दुर्जनपुर गाँव में राशन की दुकानों के आवंटन पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। यह एक तम्बू में आयोजित किया गया था और प्रशासनिक अधिकारी और निवासी भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान दो समूहों के बीच विवाद उतपन्न होने के बाद उप-मंडल मजिस्ट्रेट ने बैठक को रोक दिया और इसी बीच भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप ने गोली चला दी जो वहीं मौजूद एक 46 वर्षीय व्यक्ति जय प्रकाश को लगी।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया जिसमें गोलियों के तीन शॉट सुने जा सकते हैं और साथ ही देखा जा सकता है कि लोग घबराकर मैदान के चारों ओर दौड़ रहे हैं।

 

बैरिया भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी बलिया में पार्टी की पूर्व सैनिकों की इकाई का प्रमुख है।

उन्होंने कहा, “”यह एक दुर्घटना है जो कहीं भी हो सकती है। इस घटना में, दोनों ओर से पथराव हुआ। कानून इस मामले में जांच करेगा।”

बलिया के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को गांव में तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने पहली सूचना रिपोर्ट भी दर्ज की जिसमें उन्होंने चार लोगों का नाम लिया। प्राथमिकी में लगभग 20 अन्य लोगों का भी उल्लेख किया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अदनीश अवस्थी ने बताता कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बैठक में उपस्थित कर्मियों और अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “बलिया में कानून और व्यवस्था की अवहेलना करने वाली एक भयावह घटना सामने आई है जहां एक भाजपा नेता ने एसडीएम और सीओ के सामने एक व्यक्ति जय प्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के सामने गोली चलाने के बाद भी भाजपा नेता बच गए।”

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने भी इस घटना के लिए आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, “मुख्यमंत्री जी, देखिए यह विपक्षी पार्टीयों के नेता गोली नहीं चला रहे है, ये भाजपा के नेता है जो सरेआम गोली मार कर हत्या कर रहे है। बलिया में भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह ने एसडीएम और सीओ के सामने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। उप्र. में कानून और प्रशासन का डर खत्म हो गया है।”

यह भी पढ़ें- यूपी: फसल काटने गई दलित किशोरी का शव खेत में मिला, पिता ने रेप की आशंका जताई

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *