कर्म ही जीवन है। जैसे लोग काम करते हैं वैसे उनको परिणाम देखने को मिलते हैं। इसीलिए कहा गया है कि कर्म करो फल की चिंता मत करो। और कर्म एक दिन खुद सब सही कर देता है।
आज हम बात करेंगे बिहार की एक छात्रा की जिसके कर्म ने आज देशभर में उसकी पहचान करा दी है। यहां की 10वीं की छात्रा श्रीजा ने पूरे बिहार में टॉप किया है लेकिन महज उसने टॉप नहीं किया है बल्कि एक बहुत बड़ा संदेश भी दिया है।
दरअसल हम जिस छात्रा की बात कर रहे हैं वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहती थी। उसका बचपन हसी खुसी बीत रहा था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही पसंद था। उसकी मां समय से पहले ही उसको छोड़कर चली गई। अब उसकी उम्मीद और सहारा सिर्फ पिता था। लेकिन पिता ने अपना फर्ज नहीं निभाया।
मां की मौत हुई तो पिता ने घर से निकाल दिया, दूसरी शादी कर ली। नाना-नानी के घर रहकर श्रीजा ने CBSE की 10वीं में 99.4 फीसदी नंबर लाकर बिहार में टॉप किया है। पूरे बिहार में टॉप करने के बाद हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।