बिहार चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा महागठबंधन, मायावती के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

 BY- FIRE TIMES TEAM

बिहार चुनाव में समीकरण किस करवट बैठेंगे यह चुनाव बाद ही पता चलेगा लेकिन राजनेता हर हाल में अपने पक्ष में करने की कोशिश में लग चुके हैं।

कुछ दिन पहले तक लालू प्रसाद यादव की पार्टी के साथ महागठबंधन का हिस्सा रहे उपेन्द्र कुशवाहा ने अब अपना नया गठबंधन बना लिया है। वह अब मायावती की पार्टी के साथ मिलकर बिहार चुनाव लड़ेंगे।

कुशवाहा ने कुछ दिन पहले ही महागठबंधन छोड़ने का संकेत दे दिया था। जब उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा था कि, ‘तेजस्वी यादव में नीतीश कुमार का मुकाबला करने की क्षमता नहीं है।’

पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महागठबंधन को छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही मायावती की पार्टी बसपा के साथ मिलकर एक नया मोर्चा बनाने की भी बात कही।

महागठबंधन छोड़ने से पहले कुशवाहा ने दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात भी की थी। ऐसा माना जा रहा था कि एक बार वह फिर से एनडीए में एंट्री मार सकते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

एनडीए में एंट्री नहीं होने के कारण वह कई छोटी पार्टियों के संपर्क में आये और तीसरे मोर्चे की चर्चा ने काफी जोर पकड़ा। फिलहाल वह मायावती के साथ मिलकर एक नए मोर्चे का ऐलान कर चुके हैं।

अब देखना यह होगा कि इस मोर्चे में कौन-कौन सी पार्टियां शामिल होंगीं। क्योंकि पप्पू यादव भी एक मोर्चे एक ऐलान कर चुके हैं और इसमें भी कई पार्टियां शामिल हो चुकी हैं।

बिहार चुनाव 2020 के लिए कार्यक्रम: बिहार चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे।

पहला चरण:

  • 71 सीटों को कवर किया जाएगा।
  • राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि: 1 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर
  • नामांकन की जांच: 9 अक्टूबर
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर
  • मतदान की तारीख: 28 अक्टूबर

दूसरा चरण:

  • 94 सीटों को कवर किया जाएगा।
  • राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख: 9 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर
  • नामांकन की जांच: 17 अक्टूबर
  • उम्मीदवारी की वापसी की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर
  • मतदान की तिथि: 3 नवंबर

तीसरा चरण:

  • इसमें 78 सीटों को कवर किया जाएगा।
  • राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि: 13 अक्टूबर
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर
  • नामांकन की जांच: 21 अक्टूबर
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर
  • मतदान की तिथि: 7 नवंबर

चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *