14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ के अलावां और किस लिए याद कर सकते हैं आप?

BY – FIRE TIMES TEAM

फरवरी का महीना वैसे तो हर लिहाज से सही होता है। चाहे वह सर्दियों के कम होने या फिर भीनी-भीनी धूप का आनन्द लेने की बात हो। इतिहास में 14 फरवरी का दिन प्रेम के प्रतीक के रूप में दर्ज है।

दुनियाभर में इसे वेलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है। इसे इस रूप में मनाने की भी अपनी एक कहानी है। ऐसा कहा जाता है कि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट ने प्रेम करने वालों पर जुल्म ढाए तो वेलेंटाइन नामक पादरी ने सम्राट के आदेशों की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया, लिहाजा उन्हें जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी, 270 को फांसी पर लटका दिया गया।

इस तरह प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में हर वर्ष 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ। वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को होता है, लेकिन इस दिन से एक सप्ताह पहले वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है।

वैलेंटाइन सप्ताह 7 से 14 फरवरी तक होता है जिसे रोमांस का वीक भी कहा जाता है।

हाल के वर्षों में सोशल मीडिया और परस्पर संपर्क के माध्यमों के विस्तार के चलते इस दिन की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ गई है और इसे मनाने वालों की तादाद में भी भारी इजाफा हुआ है।

हालांकि हमारे देश में वेलेंटाइन डे मनाने को लेकर कुछ वर्गों से विरोध के स्वर भी उठते रहते हैं, लेकिन इस सब से बेखबर लोग फूल, चॉकलेट और तोहफे देकर अपने प्यार का इजहार करते ही हैं।

आज हम आपको इसके अलांवा भी देश-दुनिया के इतिहास में 14 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से रूबरू करायेंगे-

1931 : AIMIM  के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी का हैदराबाद में जन्म हुआ।

1537 : गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह की पुर्तगालियों से बचकर भागने के दौरान डूबने से मौत हुई।

1556 : पंजाब के गुरुदासपुर जिले के कलानौर में मात्र 13 वर्ष की आयु में अकबर को मुगल सम्राट बनाया गया।

1876 : अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1933 : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला का जन्म दिल्ली में हुआ।

1939 : बम्बई (अब मुंबई) के तत्कालीन प्रशासन ने शहर में शराबबंदी का प्रस्ताव रखा।

1952 : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हरियाण के अंबाला जिले में जन्म।

1956 : B R Chopra की महाभारत में जो आवाज आपने सुनी है, मैं समय हूं, वह हरीश भिमानी की है। इसी दिन उनका जन्म मुंबई में हुआ था।

1974 : रूसी लेखक अलैक्जैंडर सोल्जेंत्सिन पर देश निकाले के एक दिन बाद देशद्रोह का आरोप लगाया गया।

1989 : ईरान के धार्मिक नेता आयतुल्लाह खुमैनी ने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्दी की किताब ‘सेटेनिक वर्सेज’ को ईशनिंदा करार देते हुए रूश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया और उनकी जान लेने वाले को इनाम देने का ऐलान किया।

1990 : इंडियन एयरलाइंस का एक विमान बेंगलुरु में एक गोल्फ कोर्स पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट को विमान का रनवे पहचानने में भूल हुई. विमान में सवार 146 लोगों में से 97 की मौत।

2005 : स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम ने वीडियो साझा करने के लिए ‘यू ट्यूब’ नाम की वेब साइट को पंजीकृत कराया और इसकी लोकप्रियता का आज यह आलम है कि हर महीने तकरीबन एक अरब लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

2005 : नेपाल में लोकतंत्र खतरे में पड़ने के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने वहां से अपने राजदूतों को वापस बुलाया।

2005 : लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की बेरूत में एक कार बम विस्फोट में मौत।

2016 : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, 40 जवान शहीद।

यह भी पढ़ेंः राजीव गांधी जन्मदिन विशेषः न चाहते हुए भी राजनीति मेें आने वाले और सबसे युवा प्रधानमंत्री को उनके कामों के लिए आज भी किया जाता है याद

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *