कोरोना संकट: सोनू सूद ने करोड़ो मजदूरों को घर भेजा, अमिताभ बच्चन ने 1.40 करोड़ में कार खरीदी

 BY- FIRE TIMES TEAM

कोरोना संकट के कारण करोड़ों लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है। लॉकडाउन के कारण करोडों की संख्या में प्रवासी मजदूर ऐसी जगह फंस गए जहाँ न काम था न खाना।

इस दौरान फ़िल्म जगत के कई लोगों मदद के लिए आगे आये थे। इनमें सबसे ज्यादा नाम जो चर्चा में रहा वह था अभिनेता सोनू सूद का नाम। उन्होंने सड़क पर आकर लोगों की मदद की, मजदूरों को घर भेजने के लिए दिन रात मेहनत की।

लाखों मजदूरों को न केवल उनके घर तक पहुंचाया बल्कि खाने पीने की भी व्यवस्था की। लोग सोनू सूद को ट्वीटर पर टैग करके मदद मांगने लगे और वह लगातार करते भी गए।

लॉकडाउन के खुलने के बाद भी सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं। किसी को ट्रैक्टर खरीद कर दे रहे हैं तो किसी को इलाज के लिए पैसे। यही नहीं बेरोजगार लोगों को मदद मुहैया करा कर वह रोजगार के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।

उधर दूसरी ओर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना से ठीक होने के बाद अपने लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की एक कार खरीदी है। जैसे ही अमिताभ बच्चन ने इस कार के साथ अपनी फोटो डाली वैसे ही लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।

लोग सोनू सूद का उदाहरण देकर बोलने लगे जब इतना ही पैसा था तो दान कर देते। कुछ लोगों ने उनकी उम्र का भी जिक्र किया। इन लोगों ने इस संकट के बीच लोगों की मदद करने का आग्रह किया।

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ट्रोल हुए हैं। इसके पहले भी कई बार वह ट्रोल हो चुके हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत को लेकर भी वह ट्रोल हो चुके हैं। दरअसल कांग्रेस के समय उन्होंने पेट्रोल के दाम बढ़ने पर ट्वीट किया था जिसका जिक्र अब लोग कर रहे हैं।

लोगों ने अमिताभ बच्चन से यह भी सवाल किया कि अब आप क्यों शांत हैं। क्या अब कांग्रेस कि सरकार नहीं है इसलिए नहीं बोल ररहे हैं?

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के समय महंगे पेट्रोल पर ट्वीट करने वाले अक्षय कुमार, अनुपम खेर जैसे लोग अब चुप क्यों हैं?

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *