भारत में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 17 दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़े हैं। देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 80 रुपये से ऊपर निकल गए हैं। डीजल के दाम भी पेट्रोल के आस-पास पहुंच गए हैं।
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों के बीच बस 36 पैसे का अंतर रह गया है। यदि एक-दो दिन और ऐसे ही दाम बढ़े तो पेट्रोल और डीजल की कीमत एक समान हो जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो यह पहला मौका होगा जब पेट्रोल और डीजल के दाम एक समान होंगे।
पिछले कई दिनों दिनों से बढ़ रहे दाम के कारण पेट्रोल में 8.5 रुपये की तो डीजल के दाम में 10.01 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। मुंबई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86.54 रुपए हो गई है जबकि डीजल 77.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल के सस्ते दौर में पेट्रोल पर 10 व डीजल पर 13 रुपये उत्पाद शुल्क और बढ़ा
पेट्रोल और डीजल के दाम तब बढ़ रहे हैं जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत काफी कम है। सरकार कच्चे तेल के सस्ते होने का फायदा शायद जनता को नहीं देना चाह रही है। सोनिया गांधी ने इसको लेकर सवाल भी उठाया था।
पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने के बावजूद वह लोग शांत हैं जो कांग्रेस सरकार में दाम बढ़ने पर खूब ट्वीट किया करते थे। इस कड़ी में अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर जैसे नाम भी शामिल हैं।
मैं आपको उनके द्वारा 2012 में किये गए ट्वीट को दिखाता हूँ-
उपरोक्त फ़ोटो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार से अभिनेताओं ने सरकार पर हमला बोला था। अमिताभ बच्चन जैसे महानायक भी पीछे नहीं रहे थे। उन्होंने भी पेट्रोल की कीमत को लेकर सरकार पर तंज कसा था।
यह भी पढ़ें: टॉप 10: इरफान खान की वो 10 फिल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए
जब ये अभिनेता सरकार पर तंज कस रहे थे तब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत काफी ज्यादा हो गई थी। उस समय एक बैरेल कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर के आस-पास पहुंच गई थी। तब देश में पेट्रोल की कीमत करीब 75 रुपये थी।
वर्तमान में जब एक बैरेल कच्चे तेल की कीमत 50 डॉलर के अंदर है तब देश में पेट्रोल की कीमत 80 रुपये से भी ज्यादा हो गई है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या इन अभिनेताओं को पेट्रोल की कीमत ज्यादा नहीं लग रही है या ये सरकार के पल्लू में छुपकर बैठ गए हैं?
5 comments
Pingback: क्या पेट्रोल-डीजल के दाम जा सकते हैं 100 रूपये से भी ऊपर ? – Fire Times Hindi
Pingback: पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर आवाज उठाने वाले दिग्विजय सिंह समेत 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआई
Pingback: क्या आप जानते हैं कि 20 नवंबर से पेट्रोल 2 रुपए 7 पैसे और डीजल 2 रुपए 88 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है - Fi
Pingback: पेट्रोल का दाम देख कर लगता है विकास चरम पर है: अनिल चौधरी - Fire Times Hindi
Pingback: %title%