BY- FIRE TIMES TEAM
राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा नगर में एक लड़की के साथ शर्मसार करने वाले व्यवहार की घटना सामने आई है। एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। एक 20 साल की लड़की का कथित रूप से अपहरण किया गया और फिर उसके साथ भरी भीड़ में बदसलूकी की गई है। इस महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ बदसलूकी हुई। उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
फिर उसके बाल काटे गए। इतना ही नहीं, उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया गया। जब महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल किया तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को बचाया। महिला की काउंसलिंग की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर गैंगरेप और दूसरी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया है और आगे कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भड़क गई हैं। उन्होंने पीड़िता से मुलाकात करके उससे बातचीत की और मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
मालीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, “कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए, लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।”
कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुँह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। pic.twitter.com/4ExXufDaO3
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 27, 2022
पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का पड़ा था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी, जिसकी वजह से लड़के के परिवार वालों को लगता था कि वजह यही महिला है।
यह भी पढ़ें- दलित किशोर की हत्या के आरोपियों को राजकोट कोर्ट ने बरी किया
Follow Us On Facebook Click Here
Visit Our Youtube Channel Click Here