BY- FIRE TIMES TEAM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 14 साल के एक लड़के ने अपने सहपाठी की हत्या कर दी। दोनों के बीच बहस होने के बाद लड़के ने अपने सहपाठी की तीन बार गोली मारकर हत्या कर दी।
सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा 10 के दोनों लड़कों का बुधवार को कक्षा में सीट को लेकर एक विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने कहा, “दोनों के बीच कल कक्षा में बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी घर गया और अपने चाचा से संबंधित एक लाइसेंसी रिवाल्वर चुरा लिया, जो सेना में हैं और वर्तमान में छुट्टी पर घर में रह रहे हैं।” पुलिस को उसके बैग में एक और देसी पिस्तौल भी मिली।
घटना के बाद आरोपी ने स्कूल से भागने की कोशिश की। हालांकि प्रिंसिपल ने मुख्य गेट को बंद कर दिया और लड़के को पकड़ लिया गया और फिर पुलिस को सौंप दिया गया।