मुकेश अंबानी हो गए हैं दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स; देखिए टॉप 10 में कौन-कौन है शामिल?

 BY- FIRE TIMES TEAM

भले ही भारत में गरीबों की संख्या खूब हो लेकिन यहां के कुछ लोग अमीरों की लिस्ट में भी टॉप पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अम्बानी अब दुनिया के 5वें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।

मुकेश अंबानी की कुल दौलत करीब 75 अरब डॉलर की हो गई है। इस दौलत के साथ वह दिग्गज अमेरिकी निवेशक वारेन बफे, टेस्ला के मुखिया एलन मास्क और लैरी एलिसन से भी ज्यादा अमीर हो गए हैं।

इसी महीने की 14 जुलाई को वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे पायदान पर पहुंच गए थे। इस समय मुकेश अंबानी की कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,70,480 करोड़ रुपये हो चुका है।

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी:

1. जेफ बेजोस– यह अमेज़ॉन के मुखिया हैं। इनकी कुल संपत्ति करीब 185.5 अरब डॉलर है।

2.बिल गेट्स– माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया बिल गेट्स की कुल सम्पत्ति 113.2 अरब डॉलर है।

3.बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली- बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं। इनकी कुल संपत्ति 111.9 अरब डॉलर है। दुनिया भर में इनकी कंपनी के करीब 70 ब्रांड हैं।

4. मार्क जुकरबर्ग– यह फेसबुक के चेयरमैन हैं जो दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी हैं। इनकी कुल सम्पत्ति 89 अरब डॉलर है।

5.मुकेश अम्बानी– रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक चेयरमैन अम्बानी की कुल सम्पत्ति 74.6 अरब डॉलर है। यह एशिया के भी सबसे अमीर आदमी हैं। एशिया के इकलौते ऐसे आदमी जो दुनिया के टॉप-10 अमीर व्यक्तियों में अपना स्थान रखते हैं।

6.वारेन बफेट– इनकी कुल संपत्ति 72.7 अरब डॉलर की है। यह ऐसे व्यापारी हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि हमेशा लाभ में रहते हैं।

7.लैरी एलिसन– इनकी कुल संपत्ति 71.9 अरब डॉलर की है।

8.एलन मास्क– 71.6 अरब डॉलर के साथ यह दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं।

9.स्टीव बालमेर– कुल संपत्ति 71.4 अरब डॉलर।

10. लैरी– कुल सम्पत्ति 69.4 अरब डॉलर। यह गूगल के सहसंस्थापक हैं।

उपरोक्त डाटा फोर्ब्स द्वारा जारी 22 जुलाई की लिस्ट के आधार पर है।

About Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *